फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंपर के पानी के सैंपल लेगा स्वास्थ्य विभाग : - शहर में लगे हैं 20 से अधिक आरओ प्लांट, करीब 8000 कैंपर शहर में किए जाते हैं सप्लाई

Sun, 11 Jun 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में ट्यूबवेल के सैंपल एकत्र करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के बाद शहर में दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें बढ़ी हैं। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार विभिन्न क्षेत्राें से पानी के सैंपल की जांच करवा रहा है। ऐसे में विभाग अब शहर में आरओ प्लांट से कैंपर के जरिये सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को निर्देश दिए हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के पास दूषित पेयजल की आपूर्ति की रोजाना 20 से अधिक शिकायतें आ रही हैं।
आधा से ज्यादा शहर में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है। इसके लिए शहर में करीब 117 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इस पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। इसके अलावा जहां जलघरों से पानी की सप्लाई होती है, वहां भी पेजयल लाइन में दिक्कत होने के कारण लोगों को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग शुद्ध व आरओ के पानी के लिए कैंपर मंगवा रहे हैं। शहर में 20 से अधिक आरओ प्लांट लगे हुए हैं। यहां से शहर की दुकानों व कॉलोनियों में कैंपर के माध्यम से आरओ का पानी की सप्लाई की होती है। शहर में पानी के करीब 8000 कैंपर सप्लाई किए जाते हैं। गर्मी के समय में कैंपरों की सप्लाई बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल एकत्र करने को लेकर निर्णय लिया है। ऐसे में कुछ संचालक आरओ के नाम पर सीधे सबमर्सिबल के पानी को ठंडा करके कैंपर में डालकर सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इन कैंपरों के पानी के सैंपल लेने का निर्णय लिए है। इसके लिए टीमों को निर्देश दिए है। सैंपल लेने के बाद पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी। सैंपल फेल मिलने में प्लांट संचालकों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई किए जाएगी। बता दें कि बीते वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग ने आरओ प्लांट से सैंपल भरे थे। जिनमें कई आरओ के सैंपल भी फैल पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें चेतावनी नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के लिए सैंपल में 10 फेल, जनस्वास्थ्य विभाग के सभी ठीक
बारिश के बाद दूषित पेयजल की शिकायतें बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा शहर की कॉलोनियों, बडागुढ़ा, चोपटा, रानियां और डबवाली से पानी के 39 सैंपल एकत्र किए गए थे। इनमें से 10 सैंपल की रिपोर्ट फैल मिली है। इनमें कोलिफॉर्म बैक्टीरिया मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जन स्वास्थ्य विभाग को भेज दी। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए करीब 60 सैंपलों की रिपोर्ट सही पाई गई है।

कॉलोनियों में बढ़े थे उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज
शहर के आईटीआई क्षेत्र, भारत नगर सहित अन्य कई काॅलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोग उल्टी, दस्त, बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल एकत्र किए। बीते दिन बारिश होने के बाद फिर से स्थिति खराब हो गई।
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 39 पानी के सैंपल एकत्र किए गए थे। इनमें से 10 सैंपल की रिपोर्ट फेल पाई गई है। संबंधित सैंपलों की रिपोर्ट जन स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है और पानी को शुद्ध करने के लिए लिखा गया है। शहर में अब कैंपर प्लांट संचालकों के भी सैंपल एकत्र किए जाएंगे। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें