फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब नहीं लग सकेगी फर्जी हाजिरी, शिक्षकों को कक्षा में भरनी होगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और प्रणाली में सुधार लाने की दिशा में नए कदम उठाए जा रहे हैं। पहली बार शैक्षणिक गुणवत्ता लाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम को लागू किया है। इस सिस्टम से अब कक्षाओं से शिक्षक और छात्र दोनों ही अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे। हर कक्षा का रिकॉर्ड विवि प्रशासन के पास रहेगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अपने चहेतों की हाजिरी लगाने का चलन भी अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यदि कोई इस व्यवस्था में छेड़छाड़ करना चाहेगा तो सीसीटीवी के जरिये तुरंत प्रभाव से पकड़ में आ जाएगा। इससे विवि परिसर में शैक्षणिक सुधार बड़े स्तर पर आने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें छात्रों की ओर से शिक्षकों पर अपने चहेतों की हाजिरी लगाने के आरोप लगाए गए थे। छात्रों ने शिक्षकों के भी नियमित कक्षाएं लेने की शिकायतें की थी। ऐसी शिकायतें पूरी तरह से खत्म हों, इस दिशा में विवि प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा और उनकी कक्षाएं प्रभावित नहीं होगी। वहीं, नियमित रूप से शिक्षकों को क्लास लेनी होगी।
विज्ञापन


यह रहेगी प्रक्रिया

प्रत्येक शिक्षक को ऑनलाइन गूगल फाॅर्म पर हाजिरी लेनी होगी। शिक्षक कक्षा में आकर प्रत्येक विद्यार्थी की हाजिरी दर्ज करेंगे। कितने विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित हैं और कितने विद्यार्थी गैर हाजिर हैं। पहले पांच मिनट के अंदर शिक्षक को यह प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद वह कक्षा में पढ़ाई शुरू करेंगे।

नहीं चलेगा नेटवर्किंग का बहाना

ऑनलाइन सिस्टम से हाजिरी के लिए अलग-अलग तरह के बहाने भी विवि प्रशासन के सामने आएंगे। इनमें सबसे बड़ा बहाना होगा कि ऑनलाइन सिस्टम में दिक्कत या नेटवर्क नहीं होना। इन चीजों के चलते भी विवि प्रशासन ने विशेष रूप से योजना बनाई हुई। इसको अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे शिक्षकों पर विशेष नजर विवि प्रबंधन की रहेगी।

यह होगा लाभ

- विवि में पढ़ाई का वातावरण विकसित होगा।

- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और हाजिरी के लिए गंभीर होंगे।

- शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं लेंगे।

- शिक्षकों की योग्यता का निर्धारण भी हाजिरी का आंकड़ा ही करेगा।

- कक्षाओं में गैरहाजिरी होकर विवि परिसर में विद्यार्थी घूमते नजर नहीं आएंगे।


-ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम को लागू किया गया है। यह विद्यार्थी और शिक्षकों दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे शैक्षणिक वातावरण तेजी से विकसित होगा, जो एक शिक्षक संस्था के लिए बेहद जरूर होता है। हमारा लक्ष्य विवि में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाना है। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें