फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिपुओं पर अब पात्रों का फेस स्कैन कर दिया जाएगा राशन

Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलविंद्र स्वामी
विज्ञापन

सिरसा।
राशन वितरण प्रणाली मं सरकार सुधार करने जा रही है। जहां अभी तक पंचिंग मशीन के तहत कार्य हो रहा था, वहीं अब राशन डिपो पर सरकार फेस स्कैन मशीन लगाने जा रही है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। फेस मशीन का फायदा होगा कि राशन वितरण के दौरान लगने वाली लंबी लाइनें राशन डिपो पर देखने को नहीं मिलेंगी। बिना देरी के तेजी से राशन वितरण हो पाएगा।
खाद्य आपूर्ति अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि जिले में 502 राशन डिपो है। सभी पर टू जी सिम चल रही है। जिससे राशन वितरण में बड़ी समस्या आती है। इस मशीन के कारण लाभार्थियों और डिपु संचालकों के बीच राशन में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें बार बार आती है। पहले फिंगर प्रिंट और फिर फेस स्केन से यह समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की आशंका भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
वायरलेस से सीधा करेंगे संवाद
राशन डिपु संचालकों के साथ मोबाइल पर संपर्क बनाने में प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में कार्य करते हुए सरकार वायरलेस सिस्टम शुरू करने जा रही है। जिससे अधिकारी कहीं भी बैठे डिपु संचालकों से संपर्क साध सकेंगे। यदि किसी डिपु की संचालक राशन वितरण ढिलाई बरत रहा है तो वायरलेस पर उसे जवाब देना हो। इतना ही नहीं, टू जी से 5 जी सिम का प्रयोग राशन वितरण मशीन में किया जाएगा। इससे मशीनों की कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी और इंटरनेट की दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


कोट्स
सरकार 5 जी सिम के साथ नया सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत अब राशन वितरण में फेस स्कैन और वायरलेस सिस्टम लागू किया जाएगा। जो राशन वितरण में पारदर्शिता लाने का कार्य करेगा।
कप्तान सिंह, खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें