फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगी खीर, विभाग ने बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए किया मेन्यू में बदलाव

Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश खत्म होने के बाद बच्चों को पहली बार मिल्क बार और खीर मिलेगी। अभी तक बच्चों को वीटा का मीठा दूध ही दिया जाता था। नए मेन्यू से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ उनकी पोषण संबंधित जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के पोषण और उनके समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में बदलाव किया है। इसके अलावा पहले जहां बच्चों को मुरमुरे का मिक्सचर दिया जाता था। अब उसकी जगह बाजरा मिक्सचर दिया जाएगा। बाजरा प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बच्चों के विकास में मददगार साबित होगा। यह भी सुनिश्चित किया है कि बच्चे भोजन को आनंदपूर्वक ग्रहण करें और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कि पहले 6 दिन तक बच्चों को सुगंधित दूध पाउडर दिया जाता था। अब इसे बदलकर सप्ताह में दो दिन प्रोटीन मिल्क बार, दो दिन सुगंधित स्किम्ड मीठा दूध और दो दिन खीर दी जाएगी। मेन्यू में अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी शामिल किए हैं। बच्चों को अब माइक्रोन्यूट्रिएंट फोर्टीफाइड पंजीरी, दलिया, आलू पूरी, पुलाव, परांठे और मीठा दलिया दिया जाएगा। यह खाद्य पदार्थ न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि बच्चों के स्वाद को भी ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दिए जाने वाले आहार के मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसमें प्रोटीन मिल्क बार, बाजरा मिक्सचर और खीर को भी शामिल किया गया है। इससे बच्चों का केंद्रों की ओर रुझान भी बढ़ेगा और वे संवादपूर्ण व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::

20 जनवरी तक जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश रहेगा। इसके बाद मेन्यू में जो बदलाव किया गया है, उसके तहत खीर व मिल्क बार दिया जाएगा। इसका पत्र मुख्यालय से प्राप्त हो चुका है। - सुदेश कुमारी, कार्यकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें