फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचकूला और गुरुग्राम के लिए ही चलेंगी बसें

विज्ञापन
बस अड्डे पर सवारी की स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
लॉकडाउन में लोगों को एक जिले से दूसरे जिले तक लेकर जाने के लिए सरकार ने रोडवेज बसों चलाई थी, लेकिन दूसरे दिन केवल दो ही जिलों के लिए बसें रवाना हो पाई, क्योंकि अन्य जिलों में जाने के लिए रोडवेज विभाग ने टिकट बुकिंग साइट ही बंद कर दी। रोडवेज विभाग द्वारा पंचकूला और गुरुग्राम के लिए ही बसें चलाई जाएंगी। जबकि अन्य डिपो की बसें सिरसा में तो आएंगी, लेकिन सिरसा से जाएगी नहीं। वीरवार से रोडवेज की बसों में सफर करने वालों की जेब पर भी अब असर पड़ना शुरू हो जाएगा और रोडवेज बसों में सवारी से किराया बढ़ाकर लिया जाएगा। विभाग ने 100 किलोमीटर तक एक रुपये और उससे ऊपर एक रुपये पांच पैसे किराया बढ़ाया है। सिरसा बस अड्डे पर लोगों की स्क्रीनिंग कर घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आदेेशों पर सिरसा डिपो से केवल एक पंचकूला के लिए ही बस रवाना की गई थी। जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को फैसला लिया था कि 10 बसें हिसार, भिवानी, दिल्ली और पंचकूला के लिए चलाई जाए, लेकिन पहले दिन केवल तीन ही बसें डिपो से बाहर निकल पाई। वहीं रोडवेज विभाग ने निर्णय लिया था कि बुधवार को गुरुग्राम के लिए भी बस रवाना की जाएगी और अब रोडवेज की बस पांच जिलों तक जाएगी। लेकिन बुधवार को भी चार ही बस सिरसा बस अड्डे से रवाना हो पाई, क्योंकि रोडवेज विभाग की ई टिकट बुकिंग साइट बंद हो गई और यात्री टिकट नहीं खरीद पाए। रोडवेज विभाग की ओर से हिसार, भिवानी और दिल्ली के लिए कोई बस नहीं जाएगी, जबकि उन डिपो से बसें सिरसा में आ सकती हैं।
पंचकूला के लिए 29 ने करवाई थी बुकिंग, आए 18
गुरुग्राम के लिए बुधवार को पहली बस जो सुबह सवा सात बजे चली थी, जिसमें कुल 29 सवारियां गई थी। वहीं गुरुग्राम से आने वाली बस में कुल 20 सवारियां ही आई। गुरुग्राम से आए कुलदीप ने बताया कि उन्हें पंजाब में फाजिल्का जाना है, सिरसा से आगे पंजाब के लिए कोई बस नहीं जा रही है। जबकि उसकी पत्नी उसके साथ हैं और वह गर्भवती है, इस कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। दोपहर को गुरुग्राम के लिए चली बस में कुल 14 लोगों ने ही अपनी टिकट बुकिंग करवाई थी। वहीं सुबह पंचकूला के लिए चली बस में केवल 18 सवारियां ही पंचकूला के लिए रवाना हुई थी, जबकि बुकिंग 29 लोगों की हुई थी। जानकारी के अनुसार बस के समय तक केवल 18 ही लोग बस अड्डे तक पहुंच पाए थे। वहीं हिसार के लिए सवारियां 30 ही रही। जबकि अन्य लोगों को टिकटें ही नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बुकिंग के साथ यात्रियों पर पड़ी किराये की मार
एक ओर तो यात्रियों को टिकट बुक करने में परेशानी आ रही है तो वहीं रोडवेज ने बसों का किराया भी बढ़ा दिया है। अब सवारियों को अतिरिक्त किराया देकर सफर करना होगा। रोडवेज विभाग ने सौ किलोमीटर पर एक रुपये और उससे ऊपर एक रुपया पांच पैसे बढ़ाए हैं। हिसार जाने वाले यात्रियों को पहले 85 रुपये देना पड़ता था, लेकिन अब किराया 12 रुपये बढ़ाकर 97 रुपये कर दिया है। दिल्ली जाने वाली सवारियों को पहले 270 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब 13 रुपये बढ़ाकर 283 रुपये कर दिए हैं। सुबह बसों में बुकिंग करने वाली सवारी को नए किराए के अनुसार ही पैसे देने पड़ेंगे।
यात्रियों की स्क्रीनिंग कर भेजा जा रहा घर
गुरुग्राम, पंचकूला और दिल्ली से आने वाली सवारियों की सिरसा बस अड्डे पर केवल स्क्रीनिंग ही की जा रही है। वहीं अधिकतर मामलों तो पता ही नहीं लगता कि कोई कोरोना संक्रमित भी बस से उतर कर आया है। जबकि दिल्ली, गुरुग्राम और पंचकूला में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज हैं।
अब से पंचकूला और गुरुग्राम के लिए ही बसें जाएगी, पोर्टल में दिक्कत आ रही है। जल्द ही अपडेट हो जाएगा। दिल्ली डिपो की बस केवल सिरसा आएगी, सिरसा डिपो की कोई भी बस दिल्ली नहीं जाएगी। वीरवार से नया किराया लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

- केआर कौशल, सिरसा डिपो महाप्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें