फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर नकदी देने का नोटिस, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चिपकाया गया नकद भुगतान करने का नोटिस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सरकार द्वारा किसान आंदोलन के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता। जेब में नगदी कम होने के कारण लोगों को बार-बार एटीएम के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं पेट्रोल पंप, दुकानों और अन्य संस्थानों के लिए की जाने वाली बैंकिंग सेवा बंद रही। वहीं दूसरी तरफ सोशल साइट के बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सरकार के मोबाइल इंटरनेट बंद करने के कारण शुक्रवार शाम और शनिवार को पेट्रोल पंपों पर नगद राशि के भुगतान के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंप संचालकों ने अपने पंप पर कार्ड न चलने के नोटिस चिपका दिए। जिस कारण वाहन चालकों को कैश से भुगतान करना पड़ा। एटीएम के चक्कर काटने पड़े। दूसरी ओर छठी से आठवीं तक के बच्चों की शिक्षकों के द्वारा आनलाइन ही पढ़ाई करवाई जा रही है। लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण दिनभर बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। शिक्षक ऑनलाइन वीडियो, कॉफ्रेंस, व्हासएप ग्रुप और अन्य एप का सहारा लेकर बच्चों को लंबे समय से पढ़ाई करवा रहे हैं। इन्हीं ग्रुपों में वीडियो, आडियो और प्रिंट सामग्री भेजी जाती थी। लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित रही।
वाईफाई की तलाश करते रहे लोग
मोबाइल इंटरनेट की सेवा बाधित है लेकिन डोंगल और ब्रॉडबैंड की इंटरनेट सेवा जारी है। ऐसे में वाईफाई की तलाश में भी लोग एक जगह से दूसरी जगह पर भटकते हुए नजर आए। नेट सेवा बंद होने के कारण लोगों को अब सूचनाएं भी समय पर प्राप्त नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

कोट्स
छठी से आठवीं तक के बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन लगाई जा रही है। हालांकि सोमवार से छठी से आठवीं तक के बच्चों की कक्षाएं ऑफलाइन लगाई जाएंगी। जबकि मिडिल स्कूल के बच्चों की कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही लगाई जा रही हैं। इससे शिक्षकों और बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- जसवीर कौर, प्रिंसिपल, राजकीय विद्यालय, बेगू रोड सिरसा।

नेट बैकिंग न होने के कारण कैश से भुगतान करते उपभोक्ता।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें