फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होटलों और सर्विस स्टेशनों को नोटिस जारी

Wed, 07 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 वा​शिंग स्टेशन की जांच करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। 
विज्ञापन
सिरसा। गर्मियों में जल संकट से बचाव और नहरी जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बुधवार को सिरसा मिनी बाईपास क्षेत्र में बने होटलों और सर्विस स्टेशनों पर कार्रवाई की। विभाग की टीम ने करीब 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं, जिनमें अवैध रूप से नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह सभी होटल और सर्विस स्टेशन विभाग की मुख्य नहरी पाइपलाइन के पास स्थित हैं और बड़े पैमाने पर पानी की खपत करते हैं। निरीक्षण के दौरान सभी कनेक्शन अवैध पाए गए। विभाग ने उन्हें सात दिन के भीतर अपने जल कनेक्शन वैध कराने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि चार मई से नहरी जल आपूर्ति बंद होने के बाद से ही विभाग द्वारा जल संरक्षण अभियान तेज किया गया है। विशेष रूप से उन संस्थानों पर नजर रखी जा रही है जो प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी का उपभोग करते हैं। इस कार्रवाई के दौरान जिला सलाहकार राकेश सोगलन, बीआरसी सीताराम, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार व प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन






शहर में पानी बचाने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि नागरिकों को पीने योग्य पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो। जल दुरुपयोग करने वाले कॉमर्शियल संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


— राकेश सोगलन, जिला सलाहकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें