फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एजेंसी को सरसों उठान के लिए नोटिस किया जारी, नहीं हुआ तो गेहूं की आवक में आएगी परेशानी

Thu, 11 Apr 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बिक्री के लिए मंडी में आया गेहूं।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सरसों की खरीद के साथ गेहूं की आवक भी होने लगी है। जहां अभी तक सरसों का 60 प्रतिशत ही उठान हो पाया है, वहीं अभी तक मंडियों में 40 फीसदी सरसों खुले में और शेड के नीचे पड़ी हुई है। वहीं गेहूं की आवक आने वाले तीन दिनों में तेज होने की उम्मीद प्रशासन जता रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मंडियों में उठान करवाना एक बड़ी समस्या बन जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, आढ़तियों की माने तो उठान धीमी गति से चल रहा है। उठान में तेजी नहीं आई तो किसानों को गेहूं सड़कों पर डालनी पड़ेगी। जैसे हालात धान के समय में देखने को मिले थे। वहीं दूसरे दिन गेहूं की बोली में देरी हुई। दोपहर बाद ही गेहूं की बोली हो सकी। वहीं उठान में देरी होने के चलती मार्केटिंग बोर्ड की ओर से एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है कि वह उठान में तेजी लाए और वाहनों की संख्या बढ़ाए।
मौसम गर्म होने के साथ ही गेहूं तेजी से पकने लगी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आए बदलाव का परिणाम है कि गेहूं तेजी से तैयार हो रही है। वहीं खेतों में कहीं रिपर तो कहीं कंबाइन से गेहूं निकालने में किसान जुट गए है। ऐसे में जहां बुधवार को एक ही किसान ही सिरसा मंडी में गेहूं लेकर आया था। वीरवार को कई किसान गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंच गए। वहीं रोड़ी में भी विजय संकल्प रैली के बाद किसान गेहूं लेकर आए। वीरवार को मंडी में लगभग 3000 क्विंटल गेहूं मंडी पहंची। जिसकी खरीद हुई है।
विज्ञापन

आप को बता दें कि गेहूं की फसल में नमी की जांच के दौरान गेहूं की ढेरी की नमी 11 प्रतिशत आने पर ही इसकी खरीद की जाएगी। गेहूं की फसल की क्वालिटी भी देखी जाएगी। इस बार सरकार ने गेहूं की फसल का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
मंडी लगे पड़े है बोरियों के ढेर
सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उठान पूरा नहीं होने के कारण मंडियों में बोरियों के ढेर ही देखने को मिलते हैं। आढ़तियों की दुकानों के आगे बड़े स्तर पर बोरियां ही दिखने को मिल रही हैं। इस कारण आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि ट्रक से उठाने बढ़े स्तर पर करवाने के बजाय एजेंसी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से उठान करवा रही, ताकि उठान खर्च कम रखा जा सके। यही कारण है कि अभी तक उठान धीमी गति से चल रहा है। जब उठान नहीं होगा तो ऐसी जल्दी उठान करवाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉलियों का धड़ल्ले से प्रयोग करेंगी। जो नियमानुसार नहीं किया जा सकता है।

उठान को लेकर एजेंसी को डीएमईओ कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है ताकि गेहूं की आवक तेज होने से पहले पहले सरसों का उठान किया जा सके। जिससे गेहूं आने पर किसानों को मंडी में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें