फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी बनने के 15 साल बाद भी वार्ड एक और 31 में नहीं है सीवरेज लाइन

विज्ञापन
no severage line ward 1 and 31 - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कॉलोनियों में सीवरेज लाइन न होने से परेशान वार्ड नंबर एक तथा 31 के वार्डवासी शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। वार्डवासियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वार्डवासी करीब तीन घंटे धरने पर बैठे रहे और वार्ड में सीवरेज लाइन डालने की मांग करते रहे। धरने पर बैठे वार्डवासियों से जनस्वास्थ्य विभाग के जेई द्वारा नगर परिषद से वार्ड का नक्शा पास करवाने और कॉलोनी नियमित करवाने के बाद सीवरेज लाइन डलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वार्डवासियों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग को सीवरेज लाइन डालने को लेकर पत्र दिया है। लेकिन विभाग का कहना है कि यह चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र अवैध है। जिसके चलते विभाग द्वारा वहां सीवरेज लाइन नहीं डाली जा सकती। वार्डवासियों का कहना है कि सरकार उस जगह की रजिस्टरी कर रही है। बिजली, पानी व हाउस टैक्स लिया जा रहा है तो यह कॉलोनी अवैध कैसे हो सकती है।
वार्ड एक व 31 की निवासी राधा रानी, गीता, मीना, शंकुतला, कलावती, संतोष, सुमित्रा, रामेंश्वारी व लीलावती ने कहा कि पिछले काफी समय से वार्ड में सीवरेज लाइन न होने के चलते काफी परेशान हैं। वार्डवासियों को घर का खराब पानी निकलाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। वार्डवासी ने बताया कि वार्ड में गंदे पानी से गलियां भरी पड़ी हैं। गली में इतना पानी भरा है कि सर्दी के इस मौसम से वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है, साथ ही गलियों में रुके इस पानी से बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी दो महीने पहले ही वार्ड में पीने के पानी की लाइन डाली है, वार्डवासियों का कहना है कि अगर पेयजल की लाइन डाली जा सकती है तो सीवरेज लाइन क्यों नहीं डाली जा सकती। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई रूपराम नागल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बताया कि नगर परिषद द्वारा एक जुलाई 2018 में एक पत्र जारी किया था जिसमें कहा गया था कि खतौनी नंबर 347 में 386 किले 52 रकबा 25 कनाल में पढ़ने वाली चत्तरगढपट्टी कॉलोनी सरकार के निर्धारित नियमों को पूरा नहीं करती। इसलिए इस कालोनी को वैध नहीं किया गया। तब जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को एक पत्र लिखा था, वार्ड 31 नजदीक झोपड़ा रोड का क्षेत्र अवैध है। इसलिए नगर परिषद सिरसा इसे ओपन ड्रेन से कनेक्शन कर दें ताकि वार्ड 31 के घरों को सीवरेज की सुविधा उपलब्ध हो सके। सीवरेज लाइन की मांग के संबंध में जो पत्र लोगों द्वारा विभाग को दिया गया था, उस पत्र को विभाग ने संबंधित वार्ड के पार्षद व नगर परिषद को भेज रखा है। जेई के इस पत्रों दिखाने के बाद वार्डवासी धरने से उठे। नगर परिषद सिरसा अगर इस कालोनी को वैद्य घोषित करता हैं तो हम इसमें सीवरेज लाइन डाल देंगे।
विज्ञापन

चत्तरगढ़पट्टी का वार्ड 1 और 31 अवैध है, जिसके कारण विभाग द्वारा वहां सीवरेज पाइप लाइन नहीं डाली जा सकती। पार्षद अगर नगर परिषद से नक्शा बनाकर नियमित कॉलोनी का लिखित में दें दे तो सीवरेज लाइन डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

रूप राम नांगल, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें