शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
डबवाली। नगर परिषद के ठेकेदार की ओर से काम से हटाए गए कर्मचारियों ने 29वें दिन भी अपनी मांगों के लिए एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना जारी रखा। कच्चा कर्मचारी कमेटी ने एसडीएम व ईओ के साथ-साथ नगर पालिका चेयरमैन से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।
सोमवार को यूनियन खेत मजदूर, अखिल भारतीय किसान सभा, सर्व कर्मचारी सांझा मोर्चा सहित सभी मेहनतकशों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया। नगर पालिका कमेटी के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि गरीब व दलित समाज से लगे सफाई मजदूरों व डोर टू डोर कचरा गाड़ी चालक, जिनकी महीने भर की रोजगारी लेकर ठेकेदार गायब हो गया।
इसके कारण गरीब परिवार भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लगातार जनविरोधी नीतियों के लिए आने वाली 9 जुलाई को देश की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी, कच्चे-पक्के कर्मचारी, सभी मजदूर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने के लिए इस हड़ताल में शामिल होंगे। इस मौके पर नगर पालिका कमेटी के प्रधान अमित कुमार, उपप्रधान सपना वाल्मीकि, सचिव गुरदीप कुमार, जिला सीटू सचिव नत्थू राम, आंगनबाड़ी प्रधान वीरो रानी, सोहन लाल भारुखेड़ा आदि मौजूद रहे।