फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 24वें श्याम महोत्सव के तहत निकाली निशान शोभायात्रा

Sun, 15 Nov 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महिलाएं शोभायात्रा निकालते हुए।  संस्था।
विज्ञापन
सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। श्री श्याम दीवाना मंडल ने 24वें श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया। इसके तहत रविवार को शहर में निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ भाग लिया।
हाथों में श्री श्याम बाबा के निशान लेकर महिलाएं भजन-कीर्तन करती आगे बढ़ीं। बाबा के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राधा-कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजन के साथ हुआ। पंडित शिवचंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन संपन्न करवाया।
विज्ञापन

गोशाला अध्यक्ष संदीप मित्तल और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बलवान जांगड़ा ने संयुक्त रूप से पूजन किया। पूर्व पार्षद दीपक गाबा ने आरती में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया। निशान शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों, गलियों और मोहल्लों से गुजरी।
जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा का समापन श्री रघुनाथ मंदिर में हुआ।
विज्ञापन

भव्य श्याम जागरण का आयोजन
मंडल की ओर से 16 नवंबर को श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में भव्य श्याम जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे। राजस्थान के दौसा से भजन गायक अजय शर्मा और दिल्ली के विपिन गुप्ता भजनों के माध्यम से श्री श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें