फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के रिकॉर्ड में अनुपम सिंगला के तीन परिवार के सदस्यों के नाम मिली नौ संपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी फर्मों के इनवाइस बिल द्वारा 660 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी के आरोपी अनुपम सिंगला की संपत्ति खंगाल रही है। इस संबंध में सिरसा नगर परिषद को पत्र लिखकर सिंगला के परिवार की संपत्ति का रिकार्ड अपराध शाखा ने मांगा है। नगर परिषद को सिंगला के परिवार के नाम पर शहर में नौ संपत्तियों की जानकारी है। इसके अलावा भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि अनुपम सिंगला को दो साल पहले जीएसटी इंटेलीजेंस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके पास से 110 डेबिट कार्ड बरामद हुए थे जबकि 173 बैंक खातों संबंधी रिकार्ड मिला था। उस दौरान उसने प्रदेश के कई शहरों में 90 से ज्यादा फर्जी फर्में बनाने की बात कुबूली थी। इसके बाद अलग अलग जगहों पर उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए है। सिरसा में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। फतेहाबाद में भी अनुपम सिंगला के खिलाफ आबकारी व कराधान विभाग के तत्कालीन डीईटीसी वीके शास्त्री ने मामला दर्ज करवाया था।
रोहतक के महम में 40 करोड़ की धोखाधड़ी का दर्ज है मामला
रोहतक के आबकारी व कराधान विभाग के तत्कालीन ईअीटो आरके गुप्ता ने महम थाने में अनुपम सिंगला सहित पांच लोगों के खिलाफ बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट करने पर 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। राज्य अपराध शाखा रोहतक के निरीक्षक ने महम थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर इसकी संपत्ति का पता लगाने के लिए सिरसा नगर परिषद को फरवरी में पत्र भेजा। साथ ही एक टीम उसे सिरसा भी लेकर आई। सिरसा नगर परिषद को अनुपम सिंगला के तीन परिवारिक सदस्यों के नाम पर शहर में नौ जगहों पर प्रॉपर्टी मिली है। सिरसा नगर परिषद ने अनुपम सिंगला के परिवार से संबंधित संपत्ति का बयोरा राज्य अपराध शाख रोहतक के पास भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस 600 करोड़ रुपये जीएसटी घोटाले के आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

35 से ज्यादा फर्जी फर्म पर दर्ज है मामले
फर्जी फर्म के सहारे करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने पर सिरसा में भी 35 से ज्यादा फर्जी फर्मों के मामले दर्ज हैं। आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों ने मार्च 2020 में पुलिस में शिकायत पर करीब पांच रिटायर्ड और एक मौजूदा अधिकारी के खिलाफ मामले दर्ज करने की शिकायत दी गई। एसपी भूपेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2020 में फर्जी फर्मों व आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाए। इन मामलों की जांच हिसार आईजी की टीम भी कर रही है। जबकि सिरसा में भी एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट्स
हमारे पास रोहतक पुलिस की ओर से अनुपम सिंगला के परिवार की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है।
-संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें