जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने पर चार लोगों को घर भेज दिया गया। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7974 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 113 हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि वीरवार को मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 7, ऐलनाबाद में एक और माधोसिंघाना में एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 189551 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7974 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं अब तक 7804 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1112 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में कोरोना के 57 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 29 होम क्वारंटीन और 11 अस्पताल में दाखिल हैं।