फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग कोच में सफर करते नौ यात्री दबोचे

Sun, 23 Mar 2014 11:52 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलगाड़ी में विकलांगोें के लिए आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ आरएएफ ने विशेष अभियान छेड़ा है। अभियान के प्रथम दिन आरएएफ ने विकलांगों के लिए आरक्षित कोच से नौ यात्रियों को हिरासत में लिया। ये लोग जबरन इस आरक्षित कोच में घुसकर सफर रहे थे।
विज्ञापन

     रेलवे पुलिस फोर्स थाना के एसआई गजानंद ने बताया कि उनकी टीम ने रेवाड़ी से फाजिल्का जा रही रेलगाड़ी के आरक्षित कोच की जांच की। जांच के दौरान आरक्षित कोच में नौ यात्री सामान्य मिले। ये लोग जबरन आरक्षित कोच में सफर कर रहे थे। इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। सब इंस्पेक्टर गजानंद ने बताया कि इन यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को सोमवार सुबह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी में विकलांगों के लिए आरक्षित कोच में सामान्य यात्री नहीं बैठ सकता। ये अपराध की श्रेणी में आता है और दोषी पाए जाने पर जेल या 500 रुपये अर्थ दंड की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें