फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में मिले कोरोना के नौ मामले, 19 मरीज हुए सक्रिय

Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शनिवार को नौ नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। जिनमें से तीन मरीज सरकारी अस्पताल एक मरीज निजी अस्पताल और 15 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं शनिवार को दो मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 199 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। जिनमें से नौ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से डबवाली में दो, ऐलनाबाद में चार, कालांवाली में एक, माधोसिंघाना में एक और बडागुढ़ा में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। इनमें एक मरीज की आयु 12 वर्ष की है जबकि अन्य सभी मरीज 25 से अधिक आयु वाले संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छह महिलाएं जबकि तीन पुरुष कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 41 हजार 384 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34 हजार 502 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 33 हजार 934 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक कुल 549 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। जिले में अभी 207 संदिग्धों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें