फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निकिता को अध्यक्ष और समृद्धि को मंत्री की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
सिरसा। एबीवीपी की महिला कॉलेज की नवगठित कार्यकारिणी सदस्य व अन्य छात्र नेत्री। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक में महाविद्यालय इकाई की घोषणा की गई। इसमें निकिता को अध्यक्ष और समृद्धि को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में प्रांत छात्रा सह प्रमुख दिशा चावला और नगर मंत्री तन्नू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

दिशा चावला ने संगठन के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए छात्र हितों तथा राष्ट्र पुनर्निर्माण में एबीवीपी की भूमिका बताई। तन्नू ने संगठन की कार्यपद्धति पर विचार रखते हुए कहा कि एबीवीपी में पद के बजाय दायित्व की भावना को महत्व दिया जाता है।
इकाई में रजतप्रिया, सरचना, प्रोमिला और तनिष्क को उपाध्यक्ष तथा योगिता, प्रीटी, सपना और गीतांजलि को सह मंत्री बनाया गया। कविता को संयोजक, पायल को एसएफएस सह संयोजक और सिमरन को एसएफएस संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। खुशी को एसडीएफ सह संयोजक, ललिता को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक और पूजा को सह संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

निधि को खेलो भारत संयोजक, दीक्षा को सह संयोजक, अलीशा को मीडिया संयोजक, संजना को मीडिया सह संयोजक, खुशी को सोशल मीडिया संयोजक, मधु को सोशल मीडिया सह संयोजक और जसप्रीत कौर को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कई छात्राओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें