संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। खंड नाथूसरी चोपटा के गांव शाहपुरिया में 24 सितंबर को जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शाम 4 बजे शुरू होगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मिलेंगे।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का लाभ उठाने और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने का आह्वान किया है।