फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब सीमा पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
हमला करने व नशा तस्करी के मामलों में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


फोटो - 33

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के आदेशानुसार डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ की अगुवाई में थाना कालांवाली क्षेत्र के पंजाब सीमा पर स्थित नाका तख्तमल पर शनिवार रात को विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया ।इस अभियान के तहत 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन चेकिंग की।
यातायात नियमों की अवहेलना कर ड्रंकन ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर विभिन्न पॉइंट्स पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया। प्रत्येक वाहन की जांच की गई। दस्तावेज की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट डोमिनेशन के दौरान थाना कालांवाली पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज है। वहीं, थाना कालांवाली पुलिस ने रास्ता रोककर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 माह से वांछित चौथे आरोपी जगमीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 9 जनवरी को वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें