फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता और गुरमीत के घर पर एनआईए की टीम पहुंची

विज्ञापन
गुरमीत के घर पर खड़े पुलिस कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। पंजाब में 532 किलो हेरोइन की तस्करी के मामले में आरोपी रंजीत उर्फ चीता और उसके रिश्तेदार गुरमीत के घर नेशनल इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी। टीम के साथ एसपी तेजिंदर सिंह और इंस्पेक्टर संग्राम सिंह भी सिरसा के गांव वैदवाला ओर बेगू गांव पहुँचे। उनके साथ सिरसा डीएसपी आर्यन चौधरी और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह भी थे। टीम ने रंजीत के रिश्तेदार गुरमीत की माँ और पत्नी से पूछताछ की। टीम ने घर से राशन कार्ड, आधार कार्ड, दो फोन ओर दो एटीएम बरामद किए। बता दें कि कुछ दिन पहले सिरसा में एनआईए और पंजाब पुलिस ने मोस्ट वांटेड रंजीत सिंह और उसके भाई गगनदीप को गिरफ्तार किया था। रंजीत को उसके रिश्तेदार गुरमीत ने बेगू गांव में पनाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें