फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, दो घंटे बाद रेफर किए जा सके चार मरीज

Thu, 25 Jul 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगारिक अस्पताल में बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों के लिए दो घंटे की हड़ताल की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते अस्पताल में एंबुलेंस सेवा बंद रही। इसके अलावा लेबर रूम, मनोचिकित्सक विभाग, टीकाकरण का काम भी प्रभावित रहा। एंबुलेंस सेवा बंद रहने से चार मरीजों को हड़ताल खत्म होने के बाद रेफर किया जा सकता।
एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर एनएचएम कर्मचारियों ने पहले 24 जुलाई को 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। अब 25 जुलाई को मिशन निदेशक, एनएचएम ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल का निर्णय स्थगित करते हुए दो घंटे पेन डाउन कर वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान कुंदन रावड़िया ने बताया कि अब मिशन निदेशक के साथ बातचीत में कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि पिछले 26 वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी के बावजूद भी सातवें पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों का दो महीना से सैलरी का बजट जानबूझकर रोका गया है। कर्मचारी वर्ग जब अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास जाता है, तो वेतन को एकमुश्त करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया जाता है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। मिशन निदेशक ने अगर उनकी मांगों को नहीं माना तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें