फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद के नए भवन के निर्माण पर खर्च हाेंगे 11.20 करोड़

Sun, 01 Nov 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। कचहरी रोड ​स्थित नगर परिषद के पुराने कार्यालय की फोटो। फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के नए भवन की टेंडर प्रक्रिया सालों बाद शुरू हो गई। अब बड़े बजट के साथ इस भव्य कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। टेंडर के अनुसार 11 करोड़ 20 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आने की उम्मीद जताई गई है। इसी आधार पर टेंडर लगाया गया है।
दिसंबर माह तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। उम्मीद है कि नए साल में पुराने भवन को गिराने के साथ ही नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंजीनियरों के अनुसार, पुरानी कचहरी रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय की जगह आधुनिक बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसका डिजाइन भविष्य के अनुरूप तैयार किया गया है। एक माह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं नए भवन के नक्शे और प्लान को अंतिम मंजूरी दी थी। सारी तकनीकी व स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब 11 करोड़ 20 लाख रुपये का अनुमानित टेंडर लगाया गया है।
पुराने कार्यालय की जगह पर दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए सेमी बेसमेंट पार्किंग बनाई जाएगी। कार्यालय में कोई वाहन सड़क खड़ा नहीं रहेगा।
इतना ही नहीं, परिसर में नोटरी के तहत काम करने वाले अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी वहां से हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। मौजूद समय में पुराने नगर परिषद कार्यालय में संपत्ति कर से जुड़े पुराने अभिलेख रखे गए हैं। भवन का इस्तेमाल स्टोर के रूप में हो रहा है। परिसर में मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन

इसी कार्यालय में पूजा वेस्ट मैनेजमेंट के डोर-टू-डोर जाने वाले वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है। साथ ही उन वाहनों की मरम्मत का कार्य भी कार्यालय के एक हिस्से में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें