फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बाहर 56.63 एकड़ में तैयार होगी नई एडिशनल अनाज मंडी, नक्शा तैयार

विज्ञापन
मार्केट कमेटी का भवन । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। शहर से बाहर चत्तरगढ़ पट्टी क्षेत्र में बाईपास रोड के साथ 56.63 एकड़ में नई एडिशनल अनाज मंडी बनाई जाएगी। मंडियों में तैयार होने वाले शेड, दुकानों, सड़कों और अन्य हर प्रकार की सुविधा को देखते हुए नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। इसमें 33.63 एकड़ में अनाज मंडी, 10.26 एकड़ में सब्जी मंडी और 7.71 एकड़ में लक्कड़ मंडी तैयार होगी। वहीं 5.04 एकड़ अभी रिजर्व रखी गई है।
शहर से अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और सब्जी मंडी को नई एडिशनल अनाज मंडी में शिफ्ट करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शहर से बाहर मंडी शिफ्ट करने के लिए शहर वासियों लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसके बाद इसे मुख्यमंत्री घोषणा में भी शामिल किया गया। करीब एक वर्ष पहले मंडी शिफ्ट करने के लिए प्रशासन की टीमों ने शहर के बाहरी क्षेत्र में कई साइटों का निरीक्षण किया। इसके बाद चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में 56 एकड़ की जगह का चयन हुआ। इसमें मीरपुर, झोपड़ा, नेजाडेला और चत्तरगढ़पट्टी की जमीन को प्रशासन नेे खरीदा। ऐसे में अब इस जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद मार्केटिंग बोर्ड ने उस पर कब्जा भी ले लिया है। यहां पर अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी का नक्शा भी तैयार कर लिया है। नई एडिशनल अनाज मंडी में आढ़तियों के लिए 207 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें खुली जगह और बड़े शेड होने से किसानों और आढ़तियों को लाभ मिलेगा। सब्जी मंडी में 17 बूथ और 100 दुकानें बनाई जाएंगी। लक्कड़ मंडी में 18 बड़े बूथ बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

शहर में पहले ही 48 एकड़ में बनी है अनाज मंडी, फिर भी जगह कम
शहर के बीचों बीच पहले ही अलग-अलग चार मंडियां 48 एकड़ में है। सीजन के दौरान यहां पर गेहूं व धान की आवक अधिक होने के कारण रोड पर ही किसानों को गेहूं व धान डालना पड़ता है। इसके कारण शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में शेड छोटे पड़ने के कारण किसानों की उपज भीग जाती है। किसान शहर के रास्ते ही अपनी उपज लेकर मंडी तक पहुंचते है। इसके कारण जाम की स्थिति भी बनती है। अनाज मंडी के आसपास का क्षेत्र सीजन के दौरान पूरी तरह से बंद रहता है।
सब्जी मंडी में भी रहती है भीड़, होती है परेशानी
शहर के रानियां चुंगी के पास बनी सब्जी मंडी केवल तीन एकड़ में ही बनी हुई है। यहां पर भीड़ अधिक होने के कारण खरीदारों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडी में दुकान भी छोटी होने के कारण आढ़तियों को दिक्कत होती है। शहर के मुख्य बाजारों में ही लक्कड़ मंडी बनी हुई है। यहां पर ट्रॉलियां अधिक होने के कारण आवाजाही भी काफी प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

नई एडिशनल अनाज मंडी में अनाज मंडी, सब्जी मंडी और लक्कड़ मंडी को शिफ्ट किया जाएगा। इससे किसानों और आढ़तियों को काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए दुकानों की संख्या और क्षेत्र का चयन कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें