फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दादू में एक किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव दादू में रविवार को एक किसान का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करीब गांव दादू निवासी 40 वर्षीय बंत सिंह शनिवार रात्रि गांव में किसी शादी समारोह में गया हुआ था। जब वह सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उनके घर जाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह समारोह से खेत में चला गया था। जब परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो बंत सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने कालांवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरा। कालांवाली थाना प्रभारी चांद राम ने बताया कि घटना आत्म हत्या की है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें