फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : पुलिस अधीक्षक

Tue, 23 Apr 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था क़ो लेकर देर शाम क़ो अधिकारियों की बैठक लेते एसपी विक्रांत भूषण
विज्ञापन
सिरसा। एसपी विक्रांत भूषण ने सोमवार शाम पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स सेल की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन




एसपी विक्रांत ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी आधुनिक तकनीक से खुद को पूरी तरह से परिचित रखें। उच्च अधिकारियों से मांगे गए जवाब निश्चित समय अवधि में भेजें। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से कहा कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहें।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाना पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए चुनाव आचार संहिता का पालन कर सभी थाना प्रभारी कार्यक्षेत्र के लाइसेंसी हथियार तय समय पर जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान और पंजाब सीमा पर स्थापित किए गए पुलिस नाकों समेत संदिग्ध मार्गों पर भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। वहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच कर संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखें। बैठक में डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी संजीव बल्हारा सहित सभी थाना, चौकी प्रभारी और विभिन्न सेल के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें