सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से केसों के निपटारे के लिए आवेदन किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस लोक अदालत में कुल सभी तरह के मामले निपटाए जाते हैं जो कोर्ट में लंबित हों।
सचिव ने बताया कि आगामी 30 मई को चेक बाउंस (सेक्शन 138 निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) मामलों के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें चेक बाउंस से संबंधित केसों का निपटारा किया जा सकता है। साथ ही नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी जिस पर कानूनी सलाह के लिए संपर्क किया जा सकता है। संवाद