फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों की कटाई न होने से अटका नेशनल हाईवे का निर्माण

Mon, 30 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा से जालंधर तक स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में तबदील करने के बाद निर्माण कार्य टेंडर होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अब नव वर्ष की शुरूआत में ही काम शुरू होने के आसार हैं। अब तक पेड़ों की कटाई न होने के कारण ठेकेदार काम शुरू नहीं कर पा रहा है। वन विभाग का दावा है कि पेड़ों की कटाई एक सप्ताह में कर दी जाएगी, जिसके बाद ठेकेदार काम शुरू कर सकता है।

नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से सिरसा से बरनाला रोड तक जाने वाले मार्ग को पंजाब सीमा तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। उससे आगे पंजाब से हाईवे प्राधिकरण द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे प्राधिकरण को अब सिर्फ वन विभाग की ओर से मिलने वाली हरी झंडी का इंतजार है। सात मीटर चौड़े इस स्टेट हाईवे को अब नेशनल हाईवे के रूप में तबदील करने के बाद 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग सिरसा से जालंधर तक नेशनल हाईवे नंबर 703 के नाम से जाना जाएगा। इस मार्ग के लिए अप्रैल 2014 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काम शुरू होने को है।

पेड़ों की कटाई का 90 प्रतिशत काम पूरा
सहायक जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 10 प्रतिशत काम करीब एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई के बाद ठेकेदार शीघ्र काम शुरू कर सकता है।

तेजी से पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। एनएच कर्मियों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी हैं, केवल पेड़ों की कटाई का इंतजार किया जा रहा है। ठेकेदार को वन विभाग की और से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बरनाला होते हुए लुधियाना-जालंधर जाता है हाईवे
बता दें कि इससे पूर्व यह मार्ग बीएंडआर के अधीन था और पिछले दो-तीन वर्षों से इस मार्ग की हालत काफी खराब थी। अब लोगों को एनएच से काफी उम्मीदें हैं। यह मार्ग सिरसा से बरनाला होते हुए लुधियाना और जालंधर तक जाता है। सिरसा से चंडीगढ़ जाने के लिए भी मानसा तक इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता है। सिरसा के अलावा राजस्थान के कई जिलों को इस मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें