फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुस्तक चर्चा व नारी कवि दरबार 23 को

Thu, 15 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पंजाबी लेखक सभा की ओर से 23 जनवरी को श्री युवक साहित्य सदन में पुस्तक चर्चा व नारी कवि दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लिया गया।
पंजाबी लेखक सभा के सचिव सुरजीत सिंह सिरड़ी व वित्त सचिव अनीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में छिंदर कौर सिरसा के नव प्रकाशित काव्य संग्रह यारड़िआ पर पंजाबी साहित्य एकेडमी, लुधियाना की उपाध्यक्ष डॉ. अरविंदर कौर काकड़ा चर्चा प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर आयोजित नारी कवि दरबार में डॉ. अरविंदर कौर काकड़ा, नरिंदर पाल कौर, रमनदीप विर्क, कमल सेखों, रणजीत कौर सवी, छिंदर कौर व कर्मजीत देयोन कविता पाठ करेंगी। कवि दरबार का संचालन डॉ. हरमीत कौर करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राजकीय नेशनल महाविद्यालय के पंजाबी विभाग से सेवानिवृत्त अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के राष्ट्रीय सचिवमंडल के सदस्य, प्रलेस हरियाणा के महासचिव व पंजाबी साहित्य एकेडमी, लुधियाना के उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को हरिभजन सिंह रेणू स्मृति सम्मान - 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्षमंडल के सदस्य स्वर्ण सिंह विर्क करेंगे। यह कार्यक्रम 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे श्री युवक साहित्य सदन, सिरसा में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें