फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नरेश गर्ग जैन बने अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Sat, 18 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नरेश गर्ग
विज्ञापन
फोटो- 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली । समाजसेवी नरेश गर्ग जैन को अखिल भारतीय सेवा संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सेतिया की ओर से सौंपी गई।
कालांवाली शाखा के प्रधान डॉ. राजेश दीप गोयल ने बताया कि हाल ही में हिसार में आयोजित प्रांतीय बैठक के दौरान नरेश गर्ग जैन को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। नरेश गर्ग जैन ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सेतिया, प्रांतीय महासचिव आकाश सेन तथा पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज सेवा के कार्यों को और गति देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली शाखा के सचिव प्रदीप गुप्ता व कोषाध्यक्ष हर विलास राय कुकू ने भी इसे शाखा के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि नरेश गर्ग की नियुक्ति से स्थानीय इकाई को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें