फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टोर पर नशीली दवाइयां मिलीं लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। सीआईए स्टाफ डबवाली व ड्रग विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गांव ओढ़ां स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर नशे में दुरुपयोग की जाने वाली दवाइयां बरामद की।
विज्ञापन

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव ओढ़ां स्थित शिव मेडिकोज पर छापेमारी की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से 260 टेम्पेन्टाडोल गोलियां तथा 261 सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए।
इसके बाद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सिरसा केशव वशिष्ठ को मौका पर बुलाकर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल में मौजूद सेल्समैन साहिल उक्त दवाइयों के संबंध में संतोषजनक रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद दवाइयां का नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है जिसके चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने मेडिकल स्टोर में मौजूद सेल्समैन को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द किए जाने हेतु उच्च अधिकारियों को सिफारिश भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें