फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीनियर हरियाणा वालीबॉल पुरुष व महिला टीमों का चयन

Sun, 29 Jan 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित खिलाड़ी व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से चल रहे वॉलीबाल राष्ट्रीय शिविर समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रदेश की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। वॉलीबाल संघ हरियाणा के प्रधान कर्ण सिंह चौटाला ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

वॉलीबाल संघ हरियाणा के महासचिव सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा टीम लगातार दो बार से राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुकी है। जिला वॉलीबाल संघ के महासचिव मुकेश कासनिया ने जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ की प्रबंधक कमेटी और सीडीएलयू का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि चयनित टीम 2 से 8 फरवरी तक असम के गोवाहाटी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। ट्रायल में वॉलीबाल संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष हरपाल कासनियां व संदीप चोयल, ओलंपियन जयभगवान, दुलीचंद, अशोक मालिक, ईश्वर मालिक, नरेश कुमार, संदीप ज्याणी, मियां सिंह उपस्थित रहे। पुरुष टीम अमित छोकर पानीपत, शुभम चौधरी करनाल, मनोज कड़वासरा सिरसा, आयुष कासनियां सिरसा, विक्रम चौधरी, मुकुल राणा, मुकेश गुरुग्राम, अक्षय, नीरज दादरी, दिनेश फ्रेटिया भिवानी, सावन करनाल, सचिन डागर गुरुग्राम को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें