फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कचरे का ढेर देखकर बिफरे निकाय मंत्री, सात दिन में उठाने के निर्देश, भाजपा नेता भेजेंगे रिपोर्ट

Thu, 21 Dec 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहरी स्थानीय निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वीरवार दोपहर को शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था जायजा लिया। इस दौरान शहर के बेगू रोड पर गत्ता फैक्टरी के पास बने डंपिंग प्वाइंट पर सीएनडी वेस्ट और कचरे का पांच से छह फुट का ढेर देखकर बिफर गए। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सात में एक टोकरी कचरा भी इस प्वाइंट पर नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेता की ड्यूटी लगाते हुए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। निकायमंत्री ने कहा कि सभी रोड पर सफेद पट्टी होनी चाहिए। आपके यहां पर सफेद पट्टी गायब है। शहर में पार्किंग की मॉर्किंग करवाई जाए। दो तीन दिन में यह काम हो जाने चाहिए।
शहरी स्थानीय निकायमंत्री दोपहर को शहर के लोक निर्माण विभाग पहुंचे। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिकारी उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान भाजपा नेताओं और शहर के मौजिज लोगों ने उन्हें निरीक्षण के लिए सूची बनाकर दी। निकायमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सूची अनुसार रूट बनाए और शहर का निरीक्षण करवाये। इस दौरान अधिकारी साफ सुथरे प्वाइंट दिखाने का प्रयास करने लगे।निकायमंत्री के साथ बैठे भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने निकायमंत्री को बेगू रोड पर गत्ता फैक्ट्री के पास ले गए। यहां बने डंपिंग प्वाइंट को देखकर निकायमंत्री हैरान रह गए। यहां सीएनडी वेस्ट और कचरे का पांच से छह फुट का ढेर लगा हुआ था। तीन हजार गज से ज्यादा क्षेत्र में सीएनडी वेस्ट और कचरा पड़ा हुआ था। निकायमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह क्या है और कितने दिनों से पड़ा है। ईओ अतर सिंह ने कहा कि सर, सीएनडी वेस्ट है। निकायमंत्री ने कहा कि मुझे दिख रहा है, लेकिन इसमें कचरे की मात्रा भी बहुत है। कितने दिनों से कचरा यहां पड़ा हुआ था। ईओ ने कहा कि सर, नियमित साफ होता है। मंत्री ने कहा कि नियमित सफाई होती तो सीएनडी और कचरा दिखाई ही नहीं देता। इसी दौरान जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत ने कहा कि मलबा और कचरा तीन दिन में हटवा देंगे। निकायमंत्री ने कहा कि आप तीन दिन नहीं, सात दिन में हटवा दीजिएगा। इसके बाद एक टोकरी कचरा भी इस प्वाइंट पर नजर नहीं आना चाहिए। डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया को कहा कि एक सप्ताह बाद आप फोटो सहित मौके की रिपोर्ट मुझे देंगे। यदि सफाई नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रेणू शर्मा, अमन चोपड़ा, भूपेश मेहता, एक्सईएन राकेश पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ग्रीन बेल्ट देखकर नाराजगी जताई, बोले- 15 दिन में प्लान लेकर चंडीगढ़ आएं
शहरी स्थानीय निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सिविल अस्पताल रोड से डबवाली रोड को आने वाली रानियां बाइपास की ग्रीन बेल्ट देखी और उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट के क्या हालात किए हुए है। इसको कब तक दुरूस्त कर दोगे। ईओ ने कहा कि सर, सीएनडी वेस्ट डालकर इसे भर रहे हैं और पांच करोड़ का एस्टीमेट बनाया हुआ है। निकायमंत्री ने कहा कि इस हालात तो आप सीएनडी वेस्ट से 10 साल तक नहीं भर सकते हैं। इसको भरने के कार्य में तेजी लाइए। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है और कंसलटेंट एजेंसी हायर की हुई है। निकायमंत्री ने कहा कि आप 15 दिनों के अंदर प्लान तैयार कर चंडीगढ़ आइए। वहां पर बैठकर प्लान फाइनल करेंगे। आपकी यह ग्रीन बेल्ट सुंदर बना जाए तो शहर का नाम हो जाएगा।
विज्ञापन





प्राइमरी कचरा प्वाइंट नहीं होने चाहिए, अगर हैं तो चाहरदीवारी जरूर हो
नोहरिया बाजार में प्राइवेट प्लाट में कचरा डाला हुआ था। इस पर निकायमंत्री ने गाड़ी रोककर ईओ अतर सिंह खनगवाल से पूछा कि कचरा प्वाइंट कैसे है। ईओ ने कहा कि प्राइमरी प्वाइंट है। निकायमंत्री ने कहा कि प्राइमरी प्वाइंट के ऐसे हालात हैं। ईओ ने कहा कि गाड़ी सीधे सेकेंडरी प्वाइंट पर नहीं जा सकती है। इसलिए प्राइमरी प्वाइंट बनाए हुए हैं। निकायमंत्री ने कहा कि शहर में कितने प्राइमरी प्वाइंट है। ईओ ने बताया कि 11 प्राइमरी प्वाइंट है और अन्य सेकेंडरी प्वाइंट है। निकायमंत्री ने ईओ को आदेश दिए कि प्राइमरी प्वाइंट पहले तो होने ही नहीं चाहिए। यदि कहीं है तो चाहरदीवारी होनी चाहिए। पूरी न बनवा सके थे तो दो से तीन फीट की दीवार जरूर हो, ताकि कचरा बाहर न आए और पशु उसमें न जाए।

ये प्वाइंट भी देखे
1 अग्रवाल कॉलोनी : प्वाइंट पर कचरा नजर नहीं आया, जबकि पशुओं का जमावड़ा मिला।
2 बस स्टैड प्वाइंट - पूरी तरह से साफ सुथरा मिला और चुना डालकर चमकाया हुआ था।
3 गोशाला रोड - पूरी तरह से साफ सुथरा था और वहां पर सफाई कर्मचारी तैनात थे।
4 सिविल अस्पताल के सामने सिविल अस्पताल के सामने का मुख्य डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह से साफ था। यहां पशुओं का भी जमावड़ा था।
5 सिरसा क्लब प्वाइंट - सिरसा क्लब के सामने का डंपिंग प्वाइंट साफ था, लेकिन पशुओं का जमावड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें