सिरसा। गर परिषद की टीम ने बुधवार को बरनाला रोड पर महिला कॉलेज के सामने सड़क किनारे बनीं झुग्गियों को उठाया और उन्हें पुन: झुग्गियां न बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार मुख्य रोड पर होने व छोटे बच्चों के सड़क पर होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। इसलिए बार-बार लोगों से शिकायत प्राप्त हो रही थीं। इसको देखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
नगर परिषद की ओर से दो माह पहले भी इन झुग्गियों को मुख्य रोड से हटाया गया था। इसके बाद फिर से लोगों ने यहां पर झुग्गियों बना ली। वहीं, बालभवन के सामने बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।
रात को बड़े स्तर पर लगती हैं रेहड़ियां
बरनाला रोड पर रात के समय बड़े स्तर पर फूड कोर्ट लग जाता है। वाहनों के कारण अतिक्रमण देखने को मिलता है। कुछ रेहड़ी वाले व्यवस्था बनाने की कोशिश करते हैं। दुकानदार भी दुकानों के बाहर सामान रखते हैं। बरनाला रोड पर अग्रसेन कॉलोनी तक दोनों ओर रेहड़ियों व अतिक्रमण ही नजर आता है।
-नगर परिषद को झुग्गियों की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद सभी झुग्गियों को हटा दिया गया है। बच्चों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। शहर में वीरवार से सभी जगहों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। -
जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद