फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद ने शहर में चलाया सफाई अभियान, 200 मीट्रिक टन कचरा उठाया

Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के बाजारों में सफाई अ​भियान के तहत सफाई करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। दिवाली के बाद नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया, ताकि शहर में कहीं भी कचरा न दिखाई दे। इस दौरान शहर से 200 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया।
सफाई कर्मचारियों ने मोहल्लों और बाजारों में व्यापक सफाई की। नगर पालिका के प्रधान और सफाई शाखा के अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के दौरान डोर-टू-डोर कचरा उठाने का नियमित काम किया गया था, लेकिन गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण सफाई में थोड़ी बाधा आई थी। अब इस विशेष अभियान के माध्यम से शहर को स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिवाली पर छुट्टी का दिखा था असर
दिवाली पर छुट्टी के कारण कई इलाकों में कूड़े के ढेर नजर आए। विश्वकर्मा दिवस और रविवार के अवकाश ने इस समस्या को और बढ़ा दिया। सुबह छह बजे से ही अभियान शुरू किया गया, जिसमें कूड़ा उठाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया गया। पहले डंपिंग प्वाइंट को खाली किया गया और फिर बाजारों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कचरा उठाने का काम तेजी से किया गया।
-
दिवाली पर निकाला है 1 हजार मीट्रिक टन कचरा
एक सप्ताह की बात करें तो दिवाली पर बड़े स्तर पर लोगों ने अपने घरों से कचरा निकाला है। जानकारी के अनुसार लगभग एक हजार मीट्रिक टन कचरा निकला है, जिसका निपटान नगर परिषद की टीम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन




कोटस
नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर शहर में पूरी तरह से शहर में सफाई करवाई है। 200 मीट्रिक टन के आसपास कचरा निकला है। यह अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें