फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: चेयरमैन ने किया नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस

Fri, 18 Sep 2026 11:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आमजन अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर नगर परिषद में समस्याओं के समाधान और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्धता की जांच की। स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित पाए गए, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन




चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आमजन अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर नगर परिषद में समस्याओं के समाधान और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय पहुंचें और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और बिना अनुमति गैरहाजिरी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में निरीक्षण के दौरान लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को जनता के कार्यों को प्राथमिकता देने और कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजन शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें