फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 12 हजार लोगों ने दिया स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा में शनिवार को सक्षम युवाओं की मीटिंग ली गई। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर अंक लाने के लिए सिटीजन फीडबैक ज्यादा से ज्यादा लाने का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए 150 सक्षम युवाओं को दोबारा से सर्वे के काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत कुल छह हजार अंकों में से सिटीजन फीडबैक के लिए करीब 600 अंक है। शहर में अभी तक 12500 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है। नप ने अबकी बार 25 हजार लोगों से सिटीजन फीडबैक लेने का लक्ष्य तय किया है। क्योंकि पिछले सर्वेक्षण में केवल 2500 लोगों ने ही फीडबैक दिया था। ऐसे में शनिवार को नप कार्यालय में 150 सक्षम युवा को सिटीजन फीडबैक के सर्वे पर लगाया गया। ये सोमवार से सर्वे का काम करेंगे और लोगों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं रानियां, ऐलनाबाद नगर पालिका व डबवाली नगर परिषद ने ओडीएफ प्लस के लिए दोबारा से आवेदन कर दिया। अगले दस दिनों में इन शहरों में ओडीएफ प्लस के लिए टीम सर्वे कर सकती है। ओडीएफ प्लस के लिए 1800 अंक है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम ने कुछ दिनों पहले जिले के पांच नगर परिषद व नगर पालिका का सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में सिरसा व कालांवाली ही ओडीएफ प्लस का दर्जा मिला। जबकि रानियां, कालांवाली और ऐलनाबाद ओडीएफ प्लस नहीं हो पाए। सिरसा के 6 शौचालयों को बेहतर माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि शहर को बेहतर रेंक मिल सकें।
- राजकुमार, मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें