फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम से पैसे लेने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया

विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नगर परिषद में सक्षम युवाओं से हाजिरी पूरी करने के बदले में पैसे लेने की शिकायत पर नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने संज्ञान लेते हुए अनुबंध पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटर को रिलीव करने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिलीव कर दिया। बता दें कि नगर परिषद में परिवार पहचान पत्र व स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते सक्षम युवाओं को काम पर लगाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले जिला नगर आयुक्त के पास एक गुमनाम शिकायत आई। इस इसमें सक्षम युवा ने लिखा था कि वे दो बहने हैं और सिरसा से 33 किलोमीटर दूर से आती हैं। इसलिए 15 दिनों की बजाय दस दिन काम पर आ जाएंगी। इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा कि हाजिरी पूरी करनी है तो खर्चा देना पड़ेगा। कंप्यूटर ऑपरेटर ने दो हजार रुपये की मांग की। इसी प्रकार से एक और सक्षम युवा ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ लिखित शिकायत दी, लेकिन अगले दिन सक्षम युवा ने शिकायत वापस ले ली थी। गुमनाम शिकायत पर जिला नगर आयुक्त कार्यालय ने 25 फरवरी को नगर परिषद सिरसा से जवाब मांगा था। मंगलवार को जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने मामला संज्ञान में आने पर कंप्यूटर ऑपरेटर को पद से भार मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों का हवाला देते हुए नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिलीव कर दिया।
बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने के दिए आदेश
जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने सभी पांचों नगर परिषद व पालिका के ईओ व सचिव को आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारी अपनी हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नगर आयुक्त के आदेशों के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर को रिलीव किया गया है।
- संदीप सोलंकी, ईओ नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें