गांव रोहण में शहीद जीवन सिंह के परिवार के घर शोक प्रकट करने पहुंची सांसद कुमारी सैलजा व विधायक
पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हुए आंतकी हमले में गांव रोहण के शहीद जीवन सिंह के परिवार के साथ दुख बांटने के लिए सांसद कुमारी शैलजा व कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला शहीद के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद की विधवा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की और परिवार के साथ दुख सांझा किया। उनके साथ आसपास गांवों के सरपंच पंच व मौजिज व्यक्ति भी मौजूद रहे।
सांसद कुमारी शैलजा ने शहीद जीवन सिंह के पिता सुखदेव सिंह को सांत्वना देते हुए कहा कि हम भी आपके बच्चों जैसे हैं। हौसला रखें और बच्चों के सिर पर हाथ रखें। परिजनों की मांग है कि शहीद जीवन सिंह के परिवार में उसकी पत्नी को कोई सरकारी नौकरी दी जाए। इसी के साथ गांव में पेयजल सप्लाई दुरुस्त करवाने के लिए व वाटर वर्क्स का नामकरण शहीद जीवन सिंह के नाम पर करें या गांव में स्टेडियम का नामकरण शहीद के नाम पर हो। सांसद कुमारी शैलजा ने आश्वासन दिया कि नौकरी की बात हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार बातचीत की जाएगी। अन्य मांगों को वह अपने स्तर पूरा करवाएंगी। इस दौरान अवतार सिंह सुरतिया, बलविंदर सिंह रोड़ी, रोहण के सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह, पटवारी तेजभान मौजूद रहे।