दोनों कॉलेजों में हुए एमओयू को दिखाते हुए प्राचार्या डा. गीता मोंगा।
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय एवं शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के बीच वीरवार को एमओयू हुआ है। इसका उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देना और छात्रों के लिए कौशल विकास एवं कॅरिअर अवसरों को ओर भी अधिक सशक्त बनाना है।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस सहमति ज्ञापन संबंधी विधिक पत्र पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा व शाह सतनाम कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. गीता मोंगा ने हस्ताक्षर किए। अब दोनों कॉलेज अपने संसाधनों, विशेषज्ञता, और अनुभव को साझा करेंगे। इससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा और अवसर मिलेंगे।
प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने कहा कि यह एमओयू हमारे दोनों संस्थानों को शिक्षा और कौशल विकास में एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। हमें विश्वास है कि इस सहयोग से हमारे छात्राओं को बहुमुखी शिक्षा प्राप्त होगी और उनके करियर में नए आयाम जुड़ेंगे।