फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में पसरा मातम

Tue, 08 Sep 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कृष्ण का फाइल फोटो
विज्ञापन
रानियां। गांव बालासर के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सादेवाला निवासी कृष्ण (40) पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। वह चिनाई मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन

कृष्ण मंगलवार रात मोटरसाइकिल पर रानियां से अपने गांव सादेवाला लौट रहा था। गांव बालासर के नजदीक पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सिरसा रेफर किया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक कृष्ण शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव सादेवाला में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें