फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर परिजनों ने दिया धरना

Fri, 14 Aug 2026 10:53 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

लोगों ने कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हरप्रीत सिंह ट्रैक्टर एजेंसी में कार्य करता था। घायल गुरसेवक सिंह निजी दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा जिले में डबवाली के गांव सावंतखेड़ा के पास शुक्रवार को स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गांव निलियावाली निवासी हरप्रीत सिंह (26) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग के लिए शहर थाना डबवाली के बाहर धरना शुरू कर दिया।

धरनारत लोगों ने कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हरप्रीत सिंह ट्रैक्टर एजेंसी में कार्य करता था। घायल गुरसेवक सिंह निजी दुकान पर काम करता है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शुक्रवार को बाइक से निलियावाली से डबवाली की ओर आ रहे थे। सावंतखेड़ा के पास उनकी बाइक को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को चालक अस्पताल लेकर पहुंचा

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। स्कॉर्पियो चालक घायल गुरसेवक सिंह को डबवाली के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक वाहन पुलिस को सौंपने के बाद वहां से चला गया। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बात को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। उन्होंने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय योगेश कटारिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की।

डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रहेगा।

थाने के बाहर पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए शहर थाना के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें