फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खुइयां मलकाना के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार पंजाब के मीरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गमदूर सिंह 8 नवंबर की रात्रि को किसी काम से होकर बाइक पर सिरसा की ओर आ रहा था। इसी दौरान गांव खुइयां मलकाना के निकट उसके बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें