कोरोना की वजह से मंगलवार को जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक 63 वर्षीय हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा निवासी है। जिसका सिरसा के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी प्रकार 65 वर्षीय महिला निवासी डबवाली व गांव हैबुआना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना के कारण जिला में मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 87 हो गया है। मंगलवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 31 केस अकेले सिरसा शहर के हैं। इसके अतिरिक्त डबवाली शहर में तीन, ऐलनाबाद में आठ, कालांवाली में एक, चोपटा में एक, रानियां में चार, चौटाला में दो और बडागुढ़ा में एक संक्रमित मिला है। मंगलवार को 63 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।