फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जीवननगर बस स्टैंड के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के उपरांत मौके पर फरार हो गया। घटना की जांच कर रहे ईएसआई उमेद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुखवंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 ने बताया कि उसका भाई कुलवंत सिंह विवाह शादियों में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार देर रात वह ऐलनाबाद से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रानियां आ रहा था जैसे ही वह जीवननगर के समीप मैरिज पैलेस के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुखवंत सिंह के बयानों पर ट्रक चालक दिलबाग सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी संतनगर के खिलाफ धारा 279, 304ए, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें