सिरसा। गांव सलारपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचित किया।
पुलिस को दिए बयानों में विकास कुमार निवासी गांधी कॉलोनी रानियां गेट निवासी ने बताया कि उसके पिता राजकुमार गांव सलारपुर में बस स्टैंड पर चाय की दुकान करते थे। उसने बताया कि 6 जनवरी की शाम को उसके पिता ढाबा बंदकर बाइक पर घर आ रहे थे। गांव के समीप ही रोड क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना बारे सूचित किया। मौके पर आकर उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अस्पताल में पहुंचाया।