फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सतत विकास व शिक्षण गुणवत्ता के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
टैगोर एक्सटेंशन हॉल में कुलपति प्रो विजय कुमार अनु​बं​धित ​शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए।
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बुधवार को टैगोर एक्सटेंशन हॉल में विभिन्न विभागों एवं यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में कार्यरत अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सतत विकास, शिक्षण गुणवत्ता और उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में परिवर्तन लाने का सशक्त उपकरण है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक निष्ठा, समर्पण और नवाचार के साथ कार्य करता है, वह न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारता है, बल्कि स्वयं की भी पहचान गढ़ता है। विद्यार्थियों की समग्र शैक्षणिक, मानसिक, भावनात्मक एवं नैतिक उन्नति सुनिश्चित करना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है।
इस दिशा में अनुबंधित प्राध्यापकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी नियमित शिक्षकों की। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में सूचना प्रौद्योगिकी व मीडिया टूल्स का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिक्षक जो आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अध्यापन करते हैं, वे विद्यार्थियों से बेहतर संवाद स्थापित कर पाते हैं और उन्हें 21वीं सदी के कौशलों से लैस कर पाते हैं।
विज्ञापन



प्रो. विजय कुमार ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शोध व नवाचार को अपने शिक्षण का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अब उच्च शिक्षा संस्थानों का दायित्व केवल ज्ञान-संचार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उनका कार्य मल्टीडिसिप्लिनरी, स्किल-बेस्ड, वैल्यू-ओरिएंटेड एवं रिसर्च-इंसेंटिव एजुकेशन को बढ़ावा देना भी है।
इस दौरान कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत, डीन रिसर्च प्रो. प्रियंका सिवाच, डीन यूएसजीएस प्रो. सुशील कुमार और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें