फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सात माह के बच्चे के साथ मां ने नहर में लगाई छलांग, बच्चे की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली। महिला अपनी बेटी के साथ विलाप करते हुए। संवाद 
विज्ञापन
- महिला को ग्रामीणों ने बचाया, दो बेटियों को नहर के किनारे छोड़कर कूदी महिला
विज्ञापन


फोटो - 26,27
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। गांव माखा में घरेलू कलह में रविवार को दोपहर में करीब 3 बजे एक महिला ने अपने सात माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग दी। महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे से ज्यादा समय तक गोताखोरों व ग्रामीणों की तलाश के बाद बच्चे का शव मिला है।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला मनजिंद्र कौर पत्नी हरदेव सिंह गांव खोखर की रहने वाली है। मनजिंदर कौर ने अपने सात माह के बेटे जपनूर के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांववासियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

हालांकि, महिला का सात माह का बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला को चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। चार लड़कियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक लड़की अपने नाना के पास रहती है।
मनजिंद्र अपनी दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर आई थी। लड़कियों को दूर खड़ा कर दिया और अपने सात माह के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद दोनों लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने नहर में डूब रही महिला को बाहर निकाला जबकि बच्चा तेज बहाव में बह गया।
बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। वहीं, ग्रामीणों और पुलिस की टीमों ने बच्चे के शव की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कालांवाली देवीलाल ने बताया कि नहर से बच्चे का शव बरामद हो गया है। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। मृतक के परिजन आ गए हैं। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें