फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मां-बेटी ने सोने के आभूषण व ढाई लाख नकदी की चोरी की

Fri, 24 Feb 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। घर में सफाई करने के लिए आई मां-बेटी ने पांच तोले सोना और ढाई लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार सेक्टर 20 ने बताया कि वह वहां पर किराये के मकान में रहता है। बीते एक वर्ष से उनके घर पर नीतू पत्नी अनमोल सफाई करने के लिए आती है। बीते 12 फरवरी को वह और उसकी माता किसी काम के लिए बाहर गए थे। ऐसे में शाम छह बजे के करीब वह घर पर आई और स्कूटी बाहर खड़ी करने के लिए भेज दिया। जिसके बाद वह वापस लौटा तो उसने देखा कि सफाई करने वाली नीतू व उसकी मां मनजीत कौर उसकी अलमारी खोले खड़ी थी। जब उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह वहां से फरार हो गई। जब उसने अलमारी की जांच की तो उसमें से पांच तोले सोना व ढाई लाख रुपये गायब मिले। जिसके बाद वह उनकी तलाश करने में जुटा है। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें