फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Fri, 24 Feb 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को सिरसा पहुंचे। राजस्थान में शादी समारोह में भाग लेकर दिल्ली लौटते समय भाजपा अध्यक्ष हाईवे स्थित एक नीशु राज रिसोर्ट में चाय पीने के लिए रुके। इस दौरान संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया था। भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष का सिरसा पहुुंचने पर औपचारिक स्वागत किया। चाय के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने संगठन को लेकर अनौपचारिक चर्चा की और फीडबैक लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सिरसा पहुंचे। हाईवेे स्थित नीशुराज रिसोर्ट पहुंचे तो भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य और रिसोर्ट के संचालक चंद्र झूंथरा ने उनका बुके देकर स्वागत किया। परिवार के साथ आए नड्डा ने चाय पी और करीब आधे घंटे तक यहां रुके। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
वीरवार को आना था, बिना मिले हो गए थे रवाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिरसा से होते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ शादी समारोह में भाग लेने के लिए वीरवार को गए थे। इस दौरान उन्हें यहां रुकना था लेकिन सीधे निकल गए। अब शुक्रवार को राजस्थान के हनुमान से डबवाली होते हुए सिरसा पहुंचे और यहां चाय पीकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें