mother and son dead in road accident
- फोटो : Sirsa
गांव बाजेकां के निकट तेल टैंकर और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे बेगू निवासी 22 वर्षीय पवन अपनी मां जसविंद्र कौर को लेकर बाइक से बाजेंका की ओर जा रहा था। बाजेकां-बेगू गांव के मध्य उसकी बाइक को सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार टक्कर के कारण दोनों मां-बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। एसएचओ अमित बैनीवाल ने बताया कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।