फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए करीना, कटरीना बम, डोरीमॉन भी आया

Tue, 10 Nov 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर पटाखों की शहर में बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार निर्धारित स्थल सीडीएलयू के पास मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई।
विज्ञापन


इन दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से 45-45 दुकानों को दो भागों में बांटा गया है। सोमवार से बुधवार सायं तक यहां पर पटाखों की बिक्री होगी।

पहले दिन लोगों ने पटाखों की खरीददारी में खासी दिलचस्पी दिखाई। पटाखा बिक्री स्थल पर अग्निशमन विभाग द्वारा गाड़ियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी लोग यहां पर पटाखों की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। तीनों दिनों तक यहां पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सहायक अग्निशमन अधिकारी सजन कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर लाइसेंस धारक ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री का मामला प्रकाश में आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापामारी की जा रही है।

इसी कड़ी में सोमवार को कई दुकानों पर छापामारी की गई पर टीम को पटाखे बरामद नहीं हुए। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ दुकानदार चोरी छुपे पटाखों की बिक्री बाजारों में भी कर रहे हैं।

हालांकि इस बार अब तक अग्निशमन विभाग की टीम को एक स्थान पर भी पटाखे बरामद नहीं हुए हैं पर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थल के अलावा बाहर भी हो रही है।


पहले दिन बच्चों व युवाओं ने पटाखों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की। पटाखा बिक्रेता गोपी अरोड़ा ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में पटाखों के रेट बढ़े नहीं हैं फिर भी बिक्री कम हो रही है।

उन्होंने बताया कि न ही इस बार कोई नया पटाखा आया है। युवाओं की पहली पसंद बुलेट पटाखा बना हुआ है। मंगलवार और बुधवार को पटाखों की बिक्री होने की उम्मीद है।

लोग दिवाली से एक दिन पूर्व या दिवाली वाले दिन पटाखों की खरीददारी अधिक करते हैं।

अनार और बुलेट बम की हो रही है सबसे ज्यादा बिक्री
इस बार भी दिवाली पर अनार और बुलेट पटाखों की बिक्री अधिक हो रही है। इसके अलावा आसमान में पटने वाले पटाखे भी युवाओं की पसंद बने हुए हैं।

इस बार कोई नया पटाखा बाजार में नहीं आया है। सुरक्षा की दृष्टि से चाइनीज आयटमों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। पटाखों की बिक्री में सबसे अधिक बुलेट बम, अनार व आतिशबाजी की बिक्री हो रही है।

पटाखों के थोक बिक्रेता गोपी अरोड़ा ने बताया कि बच्चों की पसंद में छोटे पटाखे, फुलझड़ी, अनार, चकरी आदि है तो युवा वर्ग के लिए बड़े अनार, आतिशबाजी और बुलेट पटाखे पसंद बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार सिलेंडर, बम आदि आकार के पटाखों का नया डिजाइन आया है जिसे लोग चाव से खरीद रहे हैं। जिले में करीब दो से तीन करोड़ के पटाखों की बिक्री होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके अलावा गैस सिलेंडर, डोरेमॉन पटाखा, धरती फोड़ पटाखा, राकेट, सीटी, कटरीना बम, सीटी वाला राकेट, सीटीवाली चकरी, सौ से दस हजार तक की लड़ी वाले पटाखों की सबसे ज्यादा मांग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें